सीएम हेमंत सोरेन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें नमन किया, अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

रांची: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के कचहरी चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस उद्यान मे उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा नेताजी की जयंती के अवसर पर हमलोग हर वर्ष यहां उपस्थित होकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन करते हैं, उनको याद करते हैं। देश के विभिन्न क्षेत्रों मे इनका प्रभाव रहा। और देश के लिए इनका जो योगदान रहा वो हमारे लिए गर्व की बात है।इस अवसर पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय , सुप्रियो भट्टाचार्य एवं अन्य पार्टी के केंद्रीय नेतागण उपस्थित हुए।इस अवसर पर झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम के नेतृत्व मे जिला के केंद्रीय सदस्य समनूर मंसूरी, जिला संयोजक मंडली सदस्य बीरू तिर्की, अश्विनी शर्मा, सोनू मुंडा, कलाम आजाद, बीरू साहू, रामशरण विश्वकर्मा तिर्की, रौशन सिंह, आदिल इमाम, चिंतामणि सांगा, आफताब आलम, विलयम रिचर्ड लकड़ा, अफरोज अंसारी, फरीद खान, अरुण वर्मा, जीत गुप्ता, मंटू लाला, कैथरीना तिर्की, परविंदर सिंह देवल, विश्वजीत भट्टाचार्य, परवेज आलम, आशुतोष वर्मा, कयूम अहमद, रमजान रजा, सालो देवी, आरिज खान, मो साजिद, सोहेल खान, फिरोज खान, आजाद रजा, गुलाम रब्बानी, मो इरफान, परवेज, मो नौशाद, राजेश सिंह, नौशाद आलम, अवधेश यादव, गोपाल पांडेय, साहिल यादव, लक्ष्मण राम, विजय रविदास, रवि यादव, राकेश, रवि टोप्पो, अब्दुल्ला हबीब, लखपति साव, अकबर कुरैशी, अतिकुर रहमान, राहुल वर्मा, हरीश महतो, हसनैन मुजीबी, रिशु एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *