सीएम हेमंत सोरेन ने मशरूम उत्पादन से जुड़ी पत्रिका आत्मनिर्भर झारखंड का किया लोकार्पण

रांची : विश्व आदिवासी दिवस पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित जनजातीय महोत्सव का बुधवार की देर शाम समापन हो गया। महोत्सव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर,एपीपी एग्रीगेट के निर्देशक प्रभाकर कुमार ने संयुक्त रूप से मशरूम उत्पादन से जुड़ी पत्रिका आत्मनिर्भर झारखंड का लोकार्पण किया।

यह पत्रिका एपीपी एग्रीगेट खूंटी द्वारा प्रकाशित किया गया है। इस पत्रिका में मशरूम को कैसे उत्पादन किया जाता है,कितने प्रकार के मशरूम होते हैं, झारखंड में कहां कहां मशरूम का उत्पादन होता है, ऐसी कई चीजों का इसमें उल्लेख किया गया है। सीएम ने मशरूम उत्पादन से संबधित स्टॉल का भी निरीक्षण किया। मौके पर सीएम ने कहा कि झारखंड में मशरूम उत्पादन व्यवसाय से काफी लोगों को रोजगार मिल सकता है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासियों को इस व्यवसाय से जोड़ा जाएगा। इससे उनकी आमदनी भी बढ़ेगी। वहीं एपीपी एग्रीगेट के निर्देशक प्रभाकर कुमार ने बताया की हमारे संस्थान में पिछले कई वर्षों से मशरूम बीज का उत्पादन होता है। साथ ही स्थानीय किसानों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बड़ी संख्या में महिला किसान मशरूम उत्पादन व्यवसाय से जुड़ रही हैं। मशरूम उत्पादन कर आत्मनिर्भर बन रही है। हमलोग किसानों से मशरूम खरीदते हैं और उन्हें बाजार भी उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने कहा कि मशरूम मशरूम से आचार,पापड़,बिस्कुट सहित कई चीजों को हमलोग तैयार करते हैं। खूंटी के हुटार में इसका प्लांट लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *