चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो, मां के दरबार का दर्शन किया और सामूहिक आरती की

गणादेश,रांची : राजधानी रांची में शेष बचे सभी दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन शनिवार को हो गया। इसके साथ ही पूजा पंडालों में भक्तों का जन सॉलब उमड़ पड़ा है। रुक-रुक कर हो रही बारिश के बावजूद लोगों में उत्साह की कोई कमी नहीं दिख रही है। भक्त छाता या रेन कोर्ट पहनकर पूजा पंडाल आ रहे हैं और माता दुर्गा की भव्य प्रतिमा का दर्शन करने के साथ पूजा अर्चना कर रहे हैं। वहीं शनिवार देर शाम आजसू प्रमुख सह पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने फिरायालाल चौक स्थित चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा पंडाल में आजसु सुप्रीमो सुदेश महतो की उपस्थिति हुई। सुदेश महतो ने मां के दरबार का दर्शन किया और सामूहिक आरती एवं मां के चरणों में पुष्प अर्पण भी किया। साथ ही चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के द्वारा कराए जा रहे संस्कृतिक भजन संध्या के दूसरे दिन भजन गायको में मुख्य रूप से अरविंद अकेला कल्लू, आस्था सिंह, करीना पांडे बहन सहित अन्य भजन गायकों के द्वारा भजनों का गायन हुआ। इस भक्ति भजन गायन के गंगा में उपस्थित श्रोता सराबोर हुए। वहीं चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह ने आजसू प्रमुख सुदेश महतो,आजसू नेत्री विजेता वर्मा सहित अन्य अतिथियों को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया।

मौके पर सुदेश महतो ने राज्य के लोगों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा बारिश में भी मां के भक्तों में उत्साह की कोई कमी नहीं है।           

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *