चंपाई सोरेन की भाजपा के साथ डील हो गई पक्की, 30 अगस्त को थामेंगे पार्टी का दामन
रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन 30 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जायेंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। चंपाई सोरेन और उनके पुत्र ने बीते सोमवार की देर शाम गृह मंत्री अमित शाह और और झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी हिमांता विश्व सरमा के साथ दिल्ली में बैठक की है। इसमें आने वाले विधानसभा चुनाव पर रणनीति और पार्टी संगठन में उनकी क्या भूमिका होगी,इसपर चर्चा हुई है। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा सह झारखंड बीजेपी के चुनाव प्रभारी ने अपने सोशल प्लेटफॉर्म से देर रात एक फोटो ट्वीट किया हैं। जो झारखंड की राजनीति में हलचल बढ़ा दी हैं। इस मुलाकात के बाद लगभग चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने पर मुहर लग चुकी हैं। अब मात्र औपचारिकता ही शेष बाकी हैं। जिसको जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा।

