पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई

खूंटी : भाजपा ग्रामीण मण्डल के गुटजोरा सामुदायिक भवन में रविवार को बुथ नंबर 89 के अध्यक्ष रामा महतो की अध्यक्षता में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। कार्यर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। तत्पश्चात सामुहिक रूप से राष्ट्र गीत बन्दे मातरम् का गायन किया गया। इसके बाद सामुहिक रूप से मन की बात कार्यक्रम को प्रोजेक्टर के माध्यम से देखा गया।
इस जयंती कार्यक्रम में विशेष के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय साहू उपस्थित हुए। उपाध्यक्ष ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जीवनी पर विस्तार बताया। कार्यक्रम में जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी महावीर राम ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने कमजोर व गरीब छात्रों को स्वयं पढ़ाने लगे। जब छात्रों की संख्या ज्यादा हो गई तो उन्होंने जीरो अर्थार्थ शून्य एसोसिएशन संघ का गठन किया। यहीं से उनमें नेतृत्वकर्ता के रंग दिखे। ग्रामीण युवा मोर्चा अध्यक्ष सुकेन्दर महतो ने मंच संचालन के साथ ही मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी के द्वारा दिए कार्य चीतों के नामकरण पर भागीदारी करने का आग्रह किया। जिला महिला मोर्चा महामंत्री सुलोचना देवी एवं आईटी सेल संयोजक सचिन कश्यप ने भी अपना विचार रखा।
धन्यवाद् ज्ञापन बुथ अध्यक्ष रामा महतो ने किया। कार्यक्रम में निम्नलिखित व्यक्ति यथा जनसंघी कैलाश महतो, रघुरामा महतो पंचायत समिति सदस्य कुशल मुण्डा, प्रमोद कुमार, करम सिंह स्वांसी, पवन कश्यप, रामा महतो, उपेन्द्र महतो, पंकज कुमार, मुखिया सोमा मिंज ,अनिल महतो, पंकज महतो, जितेन्द्र महतो, कर्मवीर राम, संतोष राम, कैलाश रूपा देवी, उपमा कुमारी, अंजनी साहू, भ्रूण देवी, मालती देवी, सुशीला हेरेंज, रूपू कुमार,जुली देवी, पुजा कुमारी, विलासो मुण्डाइन, संदीप महतो, देवेन्द्र महतो, ननकु महतो आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *