बीजेपी समर्थित मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो ने चुनावी संकल्प पत्र किया जारी,रांची को स्मार्ट बनाने की कही बात

रांची नगर निगम मेयर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रोशनी खलखो ने चुनावी संकल्प पत्र जारी कर दिया है। कार्यक्रम में प्रत्याशी रोशनी खलखो,केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ,रांची विधायक सीपी सिंह,राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश,महानगर अध्यक्ष वरुण साहू,मनोज मिश्रा,सहित कई बीजेपी के नेता मौजूद थे।
मौके पर रौशनी खलखो ने कहा कि होल्डिंग टैक्स पानी टैक्स एवं कचरा टैक्स को जनता का बोझ नहीं बनने देना है। पेयजल की उपलब्धता एवं इसका वितरण व्यवस्था बेहतर करना है। आम जनों की सहभागिता एवं निगम की योजनाओं से जल स्तर बढ़ने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग सुनिश्चित करना है। महानगरों की तर्ज पर पर्याप्त सार्वजनिक व्यवस्था सुनिश्चित करना है निगम क्षेत्र में फुटपाथ दुकान एवं पैदल मार्ग के पर्याप्त व्यवस्था करना है सभी प्रमुख स्थलों में सीसीटीवी कैमरा लगाना है भ्रष्ट अधिकारियों पर लगाम लगाकर भ्रष्टाचार मुक्त निगम बनाना है प्रत्येक वार्ड में नियमित जन संवाद कर शिकायतों का निर्माण करना है नागरिक सुविधा से संबंधित ऑनलाइन शिकायत एवं निवारण पोर्टल तथा मोबाइल ऐप द्वारा इसका प्रबंध सुनिश्चित करना है अन्य विभागों से संबंध में स्थापित कर शहर वासियों को बेहतर नागरिक सुविधा उपलब्ध कराना है। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को आकार करने में रांची नगर निगम की भूमिका सुनिश्चित करना है।
उन्होंने कहा कि हर वार्ड में ही एक स्मार्ट कार्यालय खुलेगा। जहां पर रांची की जनता को सारी सभी योजनाओं की जानकारी के साथ उनका सभी काम इसी कार्यालय में हो जाएगा। उन्हें मुख्यालय स्थित नगर निगम के चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।।
उन्होंने कहा कि मैने चुनाव कराने के लिए लड़ाई लड़ी। न्यायालय के दरवाजे तक है। उन्होंने कहा कि मैने लगातार तीन साल तक कानूनी लड़ाई लड़ी। रांची के जनता की बहन और बेटी हुं और जनता का आशीर्वाद मुझे जरूर मिलेगा।
उन्होंने कहा कि जनता का लगातार मुझे प्यार मिल रहा है और राजधानी रांची को अंधकार से मुक्त करना है। तीन सालों से राजधानी रांची में विकास ठप है। उन सभी समस्याओं का समाधान करने उनकी बेटी रोशनी आ रही है। उन्होंने कहा कि शहर के सभी गतिविधियों पर सीडीटीवी कैमरे की नजर रहेगी। यह संकल्प पत्र नहीं मेरे मन के अंदर जो राजधानी रांची को सजा सकते हैं उन बातों को उल्लेख किया गया है।
वहीं रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने नगर निकाय चुनाव ईवीएम के कराने की वकालत की। साथ ही कहा कि बीजेपी के एक एक कार्यकर्ता इस चुनावी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे और धांधली नहीं होने देंगे। रांची के विधायक सीपी सिंह ने कहा कि ऐसी प्रत्याशी रांची की जनता को नहीं मिलेगी। रौशनी एक फोन पर जनता के बीच उपलब्ध हो जाती है। मुझे विश्वास है कि रोशनी राजधानी रांची को जगमग करेगी। अंधेरे को मिटाएगी और रोशनी फैलाएगी। इस संकल्प पत्र जारी कार्यक्रम में मंच का संचालन महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन केके गुप्ता ने किया। इस अवसर पर मनोज मिश्रा सहित कई बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *