राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा ने बुनकरों को किया सम्मानित

रांची: तिरिल आश्रम के खादी ग्राम उद्योग के बुनकरों को भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा के द्वारा सम्मान प्रदान किया गया। आज पूरे देश में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी नीति को सफल बनाने के लिए तथा अपनी भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए महिला मोर्चा के द्वारा अपनी मां की दी हुई हैंडलम साड़ी पहनकर बुनकरों को सम्मान प्रदान किया गया। इससे देश में स्थानीय लोगों को आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलेगा तथा लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा दिया जाएगा। जिससे हमारे देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी और लोकल स्तर पर लोगों को रोजगार और बाजार दोनों ही मिल सकेंगे। खादी ग्राम उद्योग के बुनकरों को सम्मान कार्यक्रम प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती आरती कुजूर जी की नेतृत्व में किया गया इस कार्यक्रम के संयोजक रेणुका मुर्मू जी के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया गया। स्वदेशी अपना कर ही हम अपने देश कीअर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर सकते हैं।आत्म निर्भर भारत पूरी तरह से तभी बनेगा जब हम सभी स्वदेशी चीजें को अपनाएंगे।इस सम्मान कार्यक्रम में प्रदेश की महामंत्री मंजू लता दुबे, डॉक्टर सीमा सिंह ,मंत्री रेणु तिर्की, रीता शर्मा ,मीडिया प्रभारी नीलम चौधरी ,सोशल मीडिया प्रभारी रंजीता सिंह, प्रवक्ता सुचिता सिंह ,लवली गुप्ता, कार्यालय मंत्री बबीता वर्मा, रेखा महतो, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सिसोदिया अमिता भाटिया, रीता छेत्री,रागनी सिन्हा,पुनीता राय,जयश्री इंदवार,मंजू सिंह,ग्रामीण जिलाध्यक्ष माधुरी ,मालती सिंह, अनु राय,अरुणा,सुलेखा,नीलम चौबे,किरण,डॉली जयसवाल,इत्यादि महिला बहने उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *