भाजपा ने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ प्रखंड कार्यालय के सामने किया विरोध प्रदर्शन

खूंटी: भाजपा ने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ राज्यस्तरीय विरोध प्रदर्शन किया। इसके अंतर्गत सभी जिला मुख्यालय के अंचल कार्यालय के सामने धारण प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में सोमवार को जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने खूंटी प्रखंड कार्यालय में के बाहर जबरदस्त तरीके से प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष मदन मोहन गोप और नगर मण्डल अध्यक्ष अर्जुन पहान के संयुक्त अध्यक्षता में किया गया।
प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि लंबी चौड़े घोषणाओं का सपना दिखा कर फिर एकबार राज्य की सत्ता पर काबिज होने वाली हेमंत सरकार की नीति और नीयत में कोई बदलाव नहीं आया है। अपने पिछले कार्यकाल में जिस प्रकार से राज्य सरकार के संरक्षण में खनिज संसाधनों की लूट, पंचायत से लेकर सचिवालय मंत्रालय तक लूट भ्रष्टाचार ने अपना पैर जमाया है वह दूसरे कार्यकाल में और मजबूत हो रहा है। विधि व्यवस्था की हालत ऐसी कि कोई सुरक्षित नहीं। हत्या, लूट आम बात हो चुकी है। अपराधी बेखौफ अपराध को अंजाम दे रहे। बहन बेटियां घर से निकलने में भयभीत हैं। बलात्कार, सामूहिक बलात्कार की घटनाएं ध्वस्त विधि व्यवस्था को उजागर कर रहे हैं।
जिला महामंत्री संजय साहू ने कहा कि आज विद्यालयों में शिक्षक नहीं लेकिन शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है।अस्पतालों में डॉक्टर नहीं, दवाई नहीं। ऑक्सीजन एम्बुलेंस के अभाव में गरीब मरने को मजबूर हैं। अपराधी, दुराचारी, भ्रष्टाचारी हेमंत के राज हिम्मत बढ़ गया है।
विरोध प्रदर्शन के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी को विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
विरोध प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष बिनोद नाग, जिला मिडिया सह प्रभारी महावीर राम, सोशल मीडिया प्रभारी रूपेश जयसवाल, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष मदन मोहन गोप नगर मण्डल अध्यक्ष अर्जुन पहान, जिला एसी मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र नायक, मण्डल महामंत्री, विकास चौधरी, मंगा नाग, मोर्चा महामंत्री सुदर्शन भोगता, लिलु पहान, राजेश महतो, राजेश नाग, रंदाय नाग, प्रशांत कुमार, लखिन्दर नायक, मनोज गोप, चेपा मुंडा, टिबु नाग, दिनेश महतो, मनोज गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *