पीएम मोदी की मां हीरा बा के स्वास्थ्य सुधार को लेकर भाजपा नेता संजय जायसवाल ने किया रुद्राभिषेक

रांची: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय कुमार जयसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीरा बा के स्वास्थ्य सुधार के लिए पूजा अर्चना रुद्राभिषेक किया l
उनके स्वास्थ्य खराब होने के कारण अहमदाबाद के यू एन मेहता इंस्टीट्यूट आफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर अस्पताल में भर्ती किया गया है ।
रांची के पहाड़ी मंदिर में भोले बाबा का रुद्राभिषेक पूजा अर्चना किया। पुजारी अश्वनी कुमार मिश्रा उर्फ माखन बाबा मनोज मिश्रा की टीम ने वैदिक मंत्रों के द्वारा रुद्राभिषेक किया। हीरा बा की तबियत में जल्द से जल्द सुधार हो, जल्द स्वस्थ हो और पुनः वापस घर आए इसके लेकर भगवान भोले शंकर से प्रार्थना किया गया। इस इस रुद्राभिषेक कार्यक्रम में पुजारी के टीम के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। भाजयुमो जिला के मंत्री शुभम कुमार जायसवाल सुखदेव नगर मंडल के महामंत्री राजकुमार जयसवाल जावेद खान अविनाश राय तरुण कुमार जायसवाल रणधीर कुमार, नितेश कुमार ,अंकित राजपाल, सुमित बराईक, साकेत चौधरी, समीर कुमार, राजेश वर्मा सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *