पूर्व विधान परिषदसदस्य अमानत अली का जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन

रांची: झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व बिहार विधान परिषद के सदस्य अमानत अली का जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अमानत अली सॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अमानत अली ने केक काटकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि कांग्रेस के लोगों का प्यार, अपनापन मेरी पूंजी है, हमने अपने जीवन में बहुत स्वागत समारोह में हिस्सा लिया, लेकिन आज कांग्रेस भवन में हमारा स्वागत हमें नहीं ऊर्जा दे रही है। हम कांग्रेस के तमाम नेता और कार्यकर्ता के प्रति आभार और कृतज्ञता प्रकट करते हैं और सबको उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद देते हैं। उन्होंने कहा कि आज देश के युवाओं को आगे आना होगा, लोकतंत्र और संविधान के प्रति सजग होकर भारत की एकता अखंडता को मजबूत करने में भूमिका अदा करनी होगी।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि अमानत साहब का योगदान बुलाया नहीं जा सकता। उनके संघर्ष की गाथा बहुत लंबी है। मौमिन एवं बुनकर समाज के आर्थिक सामाजिक राजनीतिक उत्थान में इनकी अहम भूमिका रही है। हम सब आज अपने आपको सौभाग्यशाली समझते हैं कि अमानत साहब जैसे व्यक्ति का आशीर्वाद हमारे साथ है और हम उनका जन्म शताब्दी समारोह मना रहे हैं। भारत की आजादी की लड़ाई से लेकर भारत के निर्माण को अपनी आंखों से होते हुए देखा और आज भी उस पल के गवाह है। उन्होंने कहा कि अमानत अली सिर्फ हमारे लिए हीं नहीं बल्कि ये झारखण्ड के लिए भी अमानत है। अमानत अली साहब ने झारखण्ड आन्दोलन को भी गति प्रदान करने का काम किया।
इस अवसर पर मौमिन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज ने कहा कि लोहरदगा में झारखण्ड अलग राज्य की मांग को विशाल कार्यक्रम का आयोजन मौमिन कॉन्फ्रेंस द्वारा किया गया था, जिसका नेतृत्व जनाब अमानत अली साहब कर रहे थे। आज भी मौमिन कॉन्फ्रेंस को जब भी किसी सुझाव की आवश्यकता होती है, तो अमानत साहब से हम सुझाव लेते हैं और इनके मार्गदर्शन में मौमिन कॉन्फ्रेंस काफी मजबूती के साथ गरीबों, बुनकरों की लड़ाई लड़ रही है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ0 जयप्रकाश गुप्ता ने अमानत अली के व्यक्तित्व पर चर्चा की तथा जनशताब्दी समारोह का संचालन पूर्व विधायक केशव महतो कमलेश ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव सर्वश्री राकेश सिन्हा, अमूल्य नीरज खलखो, रवीन्द्र सिंह, संजय लाल पासवान, राजीव रंजन प्रसाद, आभा सिन्हा, सूर्यकांत शुक्ला, अमरेन्द्र सिंह, कमल ठाकुर, सुरेश बैठा, धर्मेन्द्र सिंह, सुरेन राम, सुन्दरी तिर्की, नरेन्द्र कुमार लाल गोपी, जगदीश साहू, शकील अहमद अंसारी, संजय कुमार, जगरनाथ साहू, डॉ. इलियास मजीद, आर. के. महथा, वारिश कुरैशी, प्रो. प्रेमनाथ मुण्डा, शिल्पी कुमारी वर्मा, रोहित कच्छप, सुखराम नायक, सफीयन, अयूब अली, शदाब अहमद खान, शहबाज अहमद, आर. आर. राय, आनन्द मोहन राय, ओम प्रकाश, मनीष कुमार, मजीद अंसारी, फिरोज आलम, आबिद अंसारी, सैफ अली अंवसारी, मो. फिरोज आलम, रामानन्द केशरी, भूषण कुमार सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *