बिरसा लोहरा बने सचिव, पेशा कानून क्रियान्वयन को लेकर समिति का गठन

खूंटी जिले के गमहरिया में झारखंड सरकार के पत्रांक 804/12-03-26 एवं ग्रामीण विकास विभाग की अधिसूचना के आलोक में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पंचायत अधिनियम, अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार (PESA) एवं झारखंड पेशा कानून नियमावली के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सर्वसम्मति से एक समिति का गठन किया गया।
इस समिति का उद्देश्य पेशा कानून के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की प्रशासनिक एवं वित्तीय व्यवस्था को सुदृढ़ और सक्रिय बनाना है, साथ ही संबंधित गतिविधियों पर निगरानी और नियंत्रण सुनिश्चित करना है।
बैठक में तिलंग मुंडा की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया। समिति में सामाजिक कार्यकर्ता बिरसा लोहरा को सचिव चुना गया, जबकि महेश सिंह को सह-सचिव और अगुसटिना तोपनो को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा 11 सदस्यों को कार्यसमिति में शामिल किया गया है।
समिति गठन की जानकारी देते हुए बिरसा लोहरा ने बताया कि यह पहल गांवों में स्वशासन को मजबूत करने और पेशा कानून को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *