अज्ञात स्कोर्पियो वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार की मजदूर की मौत
बरहीअनुसूचित जाति आवासीय विदयालय के पास सड़क पार करने के दौरान स्कार्पियो वाहन के चपेट में आने से मौके पर ही एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान धनवार पंचायत के कोरिया डीह निवासी 52 वर्षीय मेघलाल महतो पिता भुनेश्वर महतो के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक रियाडा में संचालित एक स्टील फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था। वह रात की ड्यूटी पूरा कर सुबह अपने घर लूना से जा रहा था। अनुसूचित जाति आवासीय विदयालय के पास से होकर जैसे ही गुजरना चाहा, उसी वक्त एक तेज रफ्तार स्कोर्पियो वाहन ने उसे अपने चपेट में ले लिया।उसे तत्काल बरही अनुमंडलीय अस्प्ताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए हज़ारीबाग़ भेज दी। वह अपने पीछे पत्नी एवं दो बच्चों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए।