बैंक ऑफ इंडिया ने किया मेगा स्वयं सहायता समूह शिविर का आयोजन

रांची: बैंक ऑफ इंडिया रांची अंचल द्वारा ग्राम पंचायत सपारोम, नगड़ी में मेगा स्वयं सहायता समूह शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर बैंक ऑफ इंडिया के कार्यपालक निदेशक सुब्रत कुमार उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि देशभर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए इस तरह के शिविर का आयोजन किया जा रहा है ताकि समाज में कंधे से कंधा मिलाकर चल रही महिलाओं को वित्तीय मदद की जा सके।
मनोज कुमार, महाप्रबंधक, राष्ट्रीय बैंकिंग समूह-झारखंड ने बताया कि संपूर्ण झारखंड राज्य में इस वित्त वर्ष में अभी तक 2814 नया क्रेडिट लिंकेज किया गया जिसमें 148 करोड़ ऋण स्वीकृत किया और नए तथा पुराना खाता मिलाकर कुल 37,048 खातों में 356 करोड़ ऋण स्वीकृत किया गया। उन्होंने जोर देकर कहा कि झारखंड को हम महाजन से मुक्ति दिलाने के संकल्प को लेकर चल रहे हैं और निश्चित रूप से इसमें सफल होंगे।
संजीव कुमार सिंह, आंचलिक प्रबंधक, राँची अंचल ने सभी ग्राहकों से आवाह्न किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ केवल अपने तक सीमित न रखें और इसे गांव-गांव तक जन-जन तक पहुंचाएं। बैंक के हर योजना का भरपूर लाभ लें।
नरेंद्र कुमार दास, उप आंचलिक प्रबंधक ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संयोजन अनुराग वर्मा और मंच संचालन राजेश यादव द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *