बिहार में ‘बदलाव यात्रा’ का धमाका, भागलपुर में PK का मोदी, नीतीश और लालू पर तिहरा वार

भागलपुर। बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी दौर में बुधवार को भागलपुर बना राजनीति का केंद्र। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहपुर और गोपालपुर विधानसभाओं में जबरदस्त रोड शो करते हुए सियासी माहौल में नई गर्मी भर दी। स्थानीय प्रत्याशी पवन चौधरी (बिहपुर) और मनकेश्वर सिंह (गोपालपुर) के समर्थन में उतरे ने सड़क पर उतरकर लोगों से सीधा संवाद किया।

नवगछिया के मिलन चौक से लेकर बिहपुर के वशिष्ठ पेट्रोल पंप तक PK के काफिले को देखने हजारों लोग उमड़े। जगह-जगह समर्थकों ने फूल-मालाओं और नारों से स्वागत किया।

जनसभा में मंच से पीके ने अपने तीखे शब्दों के बाण छोड़े – “मोदी जी बिहार से वोट लेते हैं, लेकिन फैक्ट्रियां सूरत में लगवाते हैं। लालू और नीतीश – दोनों ने 35 सालों में बिहार को मजदूरों की फैक्ट्री बना दिया। अब समय है, बिहार अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट करे।” पीके ने लोगों से अपील की कि इस बार का वोट जाति या धर्म नहीं, शिक्षा और रोजगार के लिए होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर आपने अबकी बार समझदारी नहीं दिखाई, तो अगले पांच साल फिर वही लोग आपको लूटते रहेंगे। नाली-गली की राजनीति छोड़िए, अपने बच्चों के कल की सोचिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *