आर्यकर्ण निधि के सीएमडी रंजीत कुमार अष्टभुजी माता स्थान पहुंचे, टाइल्स डोनेट का किया उद्घाटन

केरेडारी: क्षेत्र के मां अष्टभुजी प्राचीन मंदिर कंडाबेर में आर्यकर्ण निधि के सीएमडी रंजीत कुमार झारखंड राज्य में चर्चित देव स्थल केरेडारी प्रखंड के कंडाबेर स्थित मां अष्टभुजी माता स्थान पहुंचे। एवं माता के दरबार में मत्था टेक क्षेत्र की खुशहाली के लिए मन्नत मांगी। मौके पर मुखिया दिनेश साव आचार्य उमेश पाठक, कुणाल दुबे, संयुक्त रुप से सीएमडी के अलावा कार्यक्रम में शामिल आर्यकर्ण निधि के सदस्यों को गेरुआ वस्त्र गमछा देकर सम्मानित किया। इस दौरान मां अष्टभुजी प्रांगण की सुंदरीकरण को लेकर रंजीत कुमार ने मंदिर प्रबंधक को टाइल्स डोनेट किया एवं कहा कि सुंदरी करण में जो भी टाइल्स लगेंगे मैं दूंगा।माता का आशीर्वाद हम सभी क्षेत्र की जनता पर बना रहे। सुंदरीकरण कार्य में लगभग 4 से ₹5 लाख खर्च आएंगे। मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से एमडी देवदीप महतो, आर्यकर्ण फौंडेशन के अध्यक्ष सरोज सोनी, सचिव विनोद सिन्हा, ऋण प्रभारी पवन कुमार मेहता, सिकंदर साव, तुलसी राणा, दिलीप कुमार, रामकुमार साव, महिलाओं के अलावे महेश पाठक, राजेश्वर साव, कुलदीप साव, अशोक बंटी राज, हरि साव, करम साव, रामचन्द्र साव, बिहारी साव, बीरबल कुमार, अवध राणा, बालेश्वर साव, अंकित राज, आनंद राज, नकुल साव, तपेश्वर राम, प्रेम साव, रामकुमार साव, रंजन, तिवारी, नरेश साव, शंकर कुमार, रामचरित्र मानस कीर्तन मंडली के संचालक राकेश मंडल, भोला राणा, मनोज साव, हीरा मंडल, सुरेश साव, सनोज साव, नरेश साव, सतीश पासवान, डालो देवी के अलावा कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *