हेमंत सरकार से राज्य को बड़ा नुकसान हो रहा:अर्जुन मुंडा

डुमरी: झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री एवम भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शनिवार को डुमरी विधानसभा उपचुनाव में एन डी ए प्रत्याशी यशोदा देवी के पक्ष में निमियाघाट, ठाकुर चक और रोशना टुंडा ठाकुरबाड़ी में पंचायत के लोगों के साथ जन सम्पर्क किया।
श्री मुंडा ने प्रचार अभियान में अनेक स्थानों पर जनता को संबोधित किया।
शाम को उन्होंने ईसरी में एक प्रेसवार्ता को भी संबोधित किया।
श्री मुंडा में कहा कि वर्तमान राज्य सरकार को हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही है उससे राज्य को बड़ा नुकसान हो रहा है। इस सरकार से जनता को सतर्क और सावधान रहते हुए उपचुनाव में निर्णय लेने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव एक विधानसभा को प्रभावित नही करेगा बल्कि देश और प्रदेश का की दिशा और दशा तय करेगा। इसलिए डुमरी से एक नया संदेश देने की जरूरत है। जिसके लिए जनता तैयार दिख रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध पर नियंत्रण नहीं,रोज भ्रष्टाचार के नए नए मामले उजागर हो रहे। ऐसे में राज्य का भविष्य अंधकारमय में दिख रहा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ऐसा कोई काम नही किया को राज्यहित में हो।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार झारखंड केलिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराने को तैयार है लेकिन राज्य सरकार अवसर का लाभ लेने में विफल साबित हुई।
उन्होंने कहा कि प्रगति केलिए दूरगामी ठोस नीति बनाने और लागू करने की जरूरत है लेकिन राज्य सरकार ने ऐसी कोई पहल नहीं की।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निजी स्वार्थ में डूबी है।जन भावनाओं के अनुरूप काम नही कर रही है।अलग राज्य के सपनो को चूर कर दिया है।
यह सरकार केंद्रीय योजनाओं को लागू करने में विफल साबित हुई है जिसके परिणाम स्वरूप लगातार झारखंड प्रगति के पथ पर पिछड़ रहा है।
केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर बोलते हुए श्री मुंडा ने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास की सोच के साथ कार्य कर रही। केंद्र की योजनाओं में युवा,महिला,आदिवासी,दलित,पिछड़ा,अगड़ा सभी वर्ग समाज की चिंता है।आगे बढ़ाने की सोच है। नीतियां हैं।
उन्होंने कहा कि आज मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत का गौरव विश्व में बढ़ा है।
कहा कि भारत विश्व की महा शक्तियों,आर्थिक दृष्टि से मजबूत देशों से आज प्रतियोगिता कर रहा है। आज ब्रिटेन को पछाड़कर भारत विश्व की 5वीं अर्थव्यवस्था का देश बन गया है।
उन्होंने कहा कि आज भारत को दुनिया गंभीरता से ले रही है। जी 20की अध्यक्षता करते हुए भारत ने दुनिया को नई दिशा दी है। वैज्ञानिक प्रगति में दुनिया भारत का लोहा मान रही। कोविड का स्वदेशी टीका बनाना,चंद्रयान की सफलता,आज सूर्य यान का प्रक्षेपण विश्व को अचंभित कर रहा।
दुनिया भविष्य के भारत की ओर आकर्षित हो रही है।
उन्होंने कहा कि इनोवेशन,एजुकेशन,इंफ्रास्ट्रक्चर,सभी क्षेत्रों में भारत तेजी से प्रगति कर रहा।
आज रोडवेज,हाईवेज,रेलवेज, एयरवेज ,वाटरवेज के साथ भारत आधारभूत संरचना को खड़ा कर रहा है।
I.N.D.I.A एलायंस पर श्री मुंडा में चुटकी लेते हुए कहा कि यह नाम ही उनकी कमजोरी को बताता है।
जनता इनकी नीति और नीयत को जानती है।
आज के प्रचार अभियान में श्री मुंडा के साथ विधायक नवीन जायसवाल, बिरंची नारायण ,लक्ष्मण सिंह,विनय शर्मा ,सरोज सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *