असामाजिक तत्वों ने स्कूल में लगाई आग ,तीन जलकर खाक

बोकारो:बोकारो के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के काशीझरिया स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल के गैराज में खड़ी चार बसें व एक टाटा मैजिक को गुरुवार की रात साढ़े 10 बजे के समय असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगा दी गई।
इस घटना से तीन बसें और एक टाटा मैजिक पूरी तरह जलकर राख हो गई। एक बस को स्कूल के कर्मचारियों द्वारा बचा लिया गया। इस घटना को अंजाम देने के पूर्व असामाजिक तत्वों द्वारा स्कूल में लगें सीसीटीवी कैमरे का तार काट दिया गया था ताकी कैमरे में किसी भी प्रकार का तस्वीरें कैद ना होने पाए।इस संबंध में स्कूल के निदेशक कृष्ण गोपाल पाण्डेय ने बताया की इस घटना में विद्यालय को 1 करोड़ 80 लाख रुपए की क्षति हुई है। उन्होंने घटना के संबंध में बताया की रोज की भांति गुरुवार को विद्यालय समाप्त होने के पश्चात बच्चों को उनके घरों तक छोड़ने के बाद चालकों द्वारा सभी बसों को गैराज में खड़ी कर वो चले गए।रात साढ़े 10 बजे के समय गैराज के बगल में बना एक कमरे में स्कूल का प्रहरी देवीलाल महतो सो रहा था। गैराज में आचानक आवाज मिलने पर उसने दरवाजा खोलकर बहार निकलने का प्रयास किया लेकिन बहार से बंद था जिस कारण उसने खिड़की खोलकर देखा तो गैराज में खड़ी बसे जल रही थी।
प्रहरी ने जल्द बाजी में स्कूल के निदेशक को फोनकर घटना की जानकारी दी। घटना की खबर सुनते ही निदेशक पाण्डेय भी दौड़कर अपने दरवाजा खोलने लगे परंतु उनका भी दरवाजा को बहार से कुंडी चढ़ा दिया गया था। इसे वह काफी परेशान हो गए। तुरंत उन्होने होस्टल के एक बच्चे को जल्दी से उनके कमरे का कुंडी खोलने को कहा बच्चा द्वारा कुंडी खोलने पर उन्होंने स्वंय चौकीदार का भी दरवाजा खोला।हो हल्ला होने पर अन्य जानकारों और पुलिस को मोबाइल से जानकारी दी गई। गैराज में खड़ी चार बसों में तीन बस और एक टाटा मैजिक वैन पूरी तरह आग की चपेट में आ गई थी। चौथीं बस भी आग के जद में आने के पहले ही घटना स्थल पर जमे स्कूल कर्मचारियो ने काफी जद्दोजहाद के बाद बचा लिया गया। इस घटना से क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है परंतु निदेशक द्वारा आवेदन में किसी पर शक जाहिर किये बिना पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कराई है।घटना की खबर मिलते ही चास अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। स्क्वायड डॉग के साथ आये इंस्पेक्टर अमित कुमार आदि ने वाटर पार्क में लगा सीसीटीवी कैमरा को खंगला परंतु कोई भी फुटेज हाथ नही लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *