छह राज्यों में उप चुनाव की घोषणा,3 नवंबर को मतदान 6 को परिणाम

दिल्ली : छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों के लिए उप चुनाव की घोषणा सोमवार को चुनाव आयोग ने कर दिया है. यह उप चुनाव 3 नवंबर को और इसके परिणाम 6 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। महाराष्ट्र में अंधेरी पूर्व, बिहार में मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट हैं। इसके साथ ही हरियाणा में उदमपुर और तेलंगाना में मुनुगोड विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा हुई है। वहीं, चुनाव आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश में गोला गोकर्णनाथ और ओडिशा में धामनगर सीट में उपचुनाव का एलान किया गया है।इन विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना की तारीख सात अक्टूबर है। नामांकन की तारीख 14 अक्टूबर है। 17 अक्टूबर को नामांकन वापस लेने की तारीख है। तीन नवंबर को मतदान होंगे। छह नवंबर को उपचुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

बता दें कि उत्तर प्रदेश की लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा की सीट भारतीय जनता पार्टी के विधायक रहे अरविंद गिरि के निधन के कारण खाली हो गई है। इस सीट से पांच बार विधायक रहे अरविंद गिरि का बीते छह सितंबर को निधन हो गया था।

गौरतलब है कि इस साल गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव होने हैं। जल्द ही चुनाव आयोग इन दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है। इन दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *