निर्णय होने तक दिल्ली में ही जमे रहेंगे कांग्रेस के नाराज विधायक,बजट सत्र में भी नहीं लेंगे भाग

रांची: चंपाई सोरेन मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री पद नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस के 12 विधायकों में से 10 दिल्ली में ही अबतक जमे हुए हैं। नाराज विधायकों की शनिवार की रात और रविवार को भी आलाकमान के साथ बैठक हुई है। दो बार पर्यवेक्षक उमंग सिम्हार ने विधायकों के साथ बैठक की। लेकिन अबतक कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया है।
नाराज कांग्रेस के विधायकों में खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि हम लोगों के साथ प्रदेश प्रभारी के साथ बैठक हो चुकी है। हम लोगों जबतक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी,राहुल गांधी के साथ मिलकर अपनी बातों को नहीं रखेंगे तब तक यहां से झारखंड नहीं जायेंगे। साथ ही यह भी कहा कि चंपाई मंत्रिमंडल में कांग्रेस कोटे से बने मंत्रियों को बदला नहीं जायेगा, तबतक हम लोगों की नाराजगी रहेगी। हम लोगों की बस एक ही मांग है कि मंत्रिमंडल में पुराने चेहरे को बदला जाय और नए को मौका दिया जाय।
वहीं पूर्व मंत्री सरयू राय के द्वारा कांग्रेस के नाराज विधायकों के समर्थन में बयान देने की बात पर कहा कि उनकी अपनी उधोग नगरी की अपनी लड़ाई है। उन्होंने यदि सहानभूति दिखाया है तो इसके लिए उनको धन्यवाद देता हूं। क्योंकि यह राज्य उनका भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *