आनन्द मार्ग महिला कल्याण विभाग ने यूथ कांफ्रेंस का किया आयोजन

गणादेश,रांची : आनन्द मार्ग महिला कल्याण विभाग द्वारा शनिवार को राजकीय शिवनारायण मारवाड़ी बालिका उच्च विद्यालय, अपर बाजार में यूथ कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 150 छात्राओं ने भाग लिया। मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मनीला से आए अवधुतिका आनन्द चित्तप्रभा आचार्या ने बच्चों को बताया कि शिक्षा के साथ आध्यात्म एवं सेवा को लेकर चलने से शिक्षा की गुणवत्ता ‌बढ़ जाती है क्योंकि शिक्षा के साथ-साथ लोग इस पृथ्वी ग्रह के सभी जीवो की सेवा करते हुए अपने मानव जीवन को सर्वोच्च स्तर पर ले जाने में सक्षम हो जाते हैं।

अवधुतिका आनन्द स्नेहमया आचार्या ने बच्चों को यम-नियम में प्रशिक्षित करते हुए कहा कि यम साधना मनुष्य को वाह्य जगत के साथ सामंजस्य स्थापित करने में मदद करता है एवं नियम साधना अतः जगत के साथ समंजन स्थापित करने में मदद करता है। मंच संचालन एवं कार्यक्रम का संयोजन मृदुला सिंह ने किया वहीं प्राचार्या वर्षा मैम ने सबों को धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *