रातभर फैक्ट्री से अमोनिया गैस का होता रहा रिसाव, एक दर्जन से अधिक लोग बेहोश

समस्तीपुरः समस्तीपुर के ताजपुर में रात भर एक फैक्ट्री से अमोनिया गैस के रिसाव के कारण एक दर्जन से अधिक लोग बेहोश हो गया। घटना बंगरा थाना क्षेत्र की रहीमाबाद पंचायत के बहेलिया टोला स्थित एक बर्फ फैक्ट्री की है। जहां शनिवार की देर रात अचानक आमोनिया गैस लीक होने लगा। इससे अफरातफरी मच गई। यह क्रम पूरी रात और रविवार की सुबह भी जारी है। इससे आसपास के लोग दहशत में हैं। कई लोग घर छोड़कर भाग गए। करीब दर्जनभर लोग बेहोश हो गए हैं। यहां के लोग आंखों में जलन होने की शिकायत कर रहे हैं। बेहोश दो लड़कियों सिमरन और स्नेहा को एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। इसकी सूचना मिलने के बाद ताजपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *