युवाओं को अध्यात्म से जोड़कर ही सर्वांगीण विकास संभव : अभ्यानन्द

पटना। बिहार इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रेक्षागृह में वीर विनायक दामोदर सावरकर के जन्मदिवस के अवसर पर दिव्य जीर्णोद्धार फाउंडेशन के तत्वाधान में दिव्य रश्मि पत्रिका के 13 वां बार्षिकोत्सव पर उपस्थित पत्रकार, साहित्यकार, प्रबुद्ध नागरिक और समाजसेवियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक, अभ्यानन्द ने कहा कि युवाओं को अध्यात्म से जोड़कर ही सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने कहा कि जहाँ आज के समय में मोबाइल रूपी यंत्र से युवाओं पथभ्रष्ट हो रहें हैं वहीं उन्होंने दिव्य रश्मि पत्रिका से जोड़कर आचरण में बदलाव लाया जा सकता है।
इस अवसर पर आचार्य कुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति आचार्य डॉ धर्मेन्द्र ने कहा कि सनातन धर्म और संस्कृति को बढ़ावा देकर ही हम समाज में बदलाव लाया जा सकता है। रश्मि तो पूजनीय होती ही है उसमें दिव्य लग जाने से इसका मूल्य अनमोल हो जाता है। इस काल में राकेश दत्त मिश्रा और संपादक मण्डल को बधाई देता हूँ। अद्भुत अविरल गैर राजनैतिक पत्रिका एतिहासिक आयाम कायम करेगा।
समारोह अध्यक्षता, डॉ मदन दूबे और संचालन दिव्य रश्मि पत्रिका के संपादक डॉ राकेश दत्त मिश्रा ने संचालन किया।
समारोह को संबोधित करने वालों में रौशन लाल साहू, डॉ अजीत कुमार यादव डॉ जुली बनर्जी ,डॉ विवेकानंद मिश्र, मार्कण्डेय शारदेय, कमलेश पुण्यार्क गुरुजी, रमेश चौबे,पीठाधीश्वर श्यामानंद सिंह, सुबोध सिंह राठौर, डॉ अनमोल कुमार, भोला प्रसाद ने अपने विचारों को अभिव्यक्त किया ।
कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। साथ ही साथ वीर विनायक दामोदर सावरकर के तस्वीर पर पुष्प माला अर्पित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *