आजसू विधायक सुदेश ने सुनील महतो, शक्तिनाथ महतो और निर्मल महतो की हत्या को लेकर सवाल उठाया

रांचीः झारखंड विधानसभा में चल रहे बजट सत्र में आजसू विधायक सुदेश महतो ने सुनील महतो, शक्तिनाथ महतो और निर्मल महतो की हत्या को लेकर सवाल उठाया। कहा कि इनकी हत्या के पीछे राजनीतिक साजिश बताया जाता है। झारखंड सरकार उपरोक्त मामलों में एन आइ ए से जांच कराने की इच्छा रखती है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि निर्मल महतो हत्याकांड पर आरोप पत्र समर्पित किया जा चुका है। सुनील महतो हत्या की जांच सीबीआई कर रही है। शक्तिनाथ महतो की हत्या 1977-78 में हुई थी। यह नीतिगत सवाल नहीं है।सुदेश महतो ने कहा कि तीनों ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता रहे हैं। पॉलिटिकल हत्या के मामले में केवल आरोपी को पकड़कर जेल भेजना ही काफी नहीं होता। इस मामले में साजिश का पर्दाफाश किया जाना चाहिए। सुदेश महतो ने कहा कि इनकी हत्या के पीछे की वजह राजनीतिक साजिश बताया जाता रहा है. क्या राज्य सरकार उपरोक्त मामलों में NIA से जांच कराने की इच्छा रखती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *