आधी आबादी को सशक्त करने के लिए आजसू कटिबद्ध

रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के आधी आबादी को नेतृत्व का अवसर प्रदान करने के प्रति सकारात्मक सोच को आगे बढ़ाते हुए आजसू पार्टी की अनुषंगी इकाई अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के छात्रा इकाई गठन किया गया। अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय प्रभारी सह रांची महानगर संयोजक अभिषेक झा ने सूची जारी किया |
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के छात्रा इकाई में
अध्यक्ष– आयुषी कसेरा, वरीय उपाध्यक्ष- ज्योति उरॉव, नैना कुमारी, शीतल कुमारी, तन्नू कुमारी, सलोनी कुमारी, नेहा सिंह, उपाध्यक्ष- श्रुति मिश्रा, जयश्री जयसवाल, अंजू तिर्की, शिवानी वर्मा, महासचिव- अंशु कुमारी, सचिव- पल्लवी दुबे, जयंती कुमारी, अपर्णा, अनीता कुमारी, आंचल कुमारी, उप सचिव- कीर्ति कुमारी, स्तुति जैन, संजना कुमारी, ईशा कुमारी, अनिता सिंहा, प्रवक्ता- स्वाति सिन्हा, कोषाध्यक्ष – अनुष्का कुमारी, मीडिया प्रभारी- सृष्टि कुमारी, सोशल मीडिया प्रभारी- स्वेता कुमारी को मनोनित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से विश्वविद्यालय प्रभारी अभिषेक झा उपस्थित थे उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आजसू छात्र संघ स्थापना काल से ही छात्र हितों के प्रति संपूर्ण प्रतिबद्धता के साथ विश्वविद्यालय परिसर में कार्यरत है और छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन तथा अन्य गतिविधियां इसके द्वारा समय-समय पर चलाई जाती है। आजसू आधी आबादी को सशक्त बनाने के साथ साथ नेतृत्व के लिए आगे लाने को कटिबद्ध है इसी क्रम में आज दर्जनों छात्राओं को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आशा है कि नवनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा आजसू के इस अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।

आजसू एक ऐसा संगठन है जिसमें सभी सदस्य परिवार की भावना से जुड़े रहते हैं और परस्पर एक दूसरे का सहयोग करते हुए छात्र हित में आंदोलनात्मक और रचनात्मक गतिविधियों में अपनी भूमिका निभाते है आजसू के द्वारा हमेशा विश्वविद्यालय प्रशासन की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की गई है, विश्वविद्यालय में किसी भी छात्र को किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो लोगों की उम्मीद की किरण के रूप में आजसू का अस्तित्व इस परिसर में विद्यमान है। हम सदैव पूरी तत्परता के साथ छात्रों की सहायता करने के लिए संकल्पित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *