चतरा में एयर एम्बुलेंस क्रेस,सात लोगों की मौत

चतरा: रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा के घने जंगल में क्रेस हो गया। इसमें सात लोगों की मौत, यह घटना बीती रात की घटना है। मौसम की खराबी के कारण यह घटना बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से झुलसे मरीज को दिल्ली ले जा रही एयर एंबुलेंस सिमरिया थाना क्षेत्र के केंदू कसारी स्थित करम टॉड़ के जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भीषण हादसे में एयर एंबुलेंस में सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के तीन सदस्य भी शामिल हैं।
लातेहार के चंदवा सरोज नगर निवासी संतोष साहू (करीब 65 प्रतिशत झुलसे) को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स ले जाया जा रहा था। सोमवार को बकोरिया गांव स्थित दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण वे गंभीर रूप से झुलस गए थे। उनका इलाज रांची के देवकमल अस्पताल में चल रहा था, लेकिन हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने दिल्ली रेफर कर दिया। परिजनों ने करीब 8 लाख रुपये खर्च कर एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की थी।

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
एयर एंबुलेंस में संतोष साहू के साथ उनकी पत्नी बसंती देवी, भांजा ध्रुव भी सवार थे। इसके अलावा पायलट स्वराज दीप सिंह, सह-पायलट विवेक, मेडिकल टीम के डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता, नर्सिंग स्टाफ सचिन कुमार मिश्रा और डॉ. विकास भगत भी विमान में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि पायलट स्वराज दीप सिंह चतरा आरईओ के कार्यपालक अभियंता देव सहाय भगत के पुत्र थे।

उड़ान के दौरान अचानक मौसम खराब हो गया। तेज हवा और खराब विजिबिलिटी के कारण एयर एंबुलेंस संतुलन खो बैठी और सिमरिया के घने जंगल में क्रैश कर गई। हादसा इतना भयावह था कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
चार किलोमीटर पैदल चलकर निकाले गए शव*
घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस प्रशासन और एसएसबी 35वीं बटालियन के जवान मौके पर पहुंचे। दुर्घटनास्थल सड़क से लगभग चार किलोमीटर अंदर घने जंगल में था, जिससे राहत कार्य में भारी कठिनाई हुई। जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी शवों को बाहर निकाला और पैदल चार किलोमीटर तक लाकर एंबुलेंस के माध्यम से पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस हादसे से पूरे चतरा जिले में शोक की लहर है। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *