खूंटी में स्कूटनी के बाद 7 प्रत्याशियों के नामांकन प्रपत्र योग्य,9 के अयोग्य

खूंटी: खूंटी लोकसभा चुनाव के लिए कुल 16 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र भरा था। जिसमे शुक्रवार को हुए स्कूटनी में 9 प्रत्याशियों के प्रपत्र अयोग्य हो पाए गए हैं। चुनावी मैदान में अब सात प्रत्याशी हैं। वहीं 29को नाम वापसी की तिथि है।29 के बाद ही स्थिति साफ हो जाएगी की मैदान में कितने खिलाड़ी रह जायेंगे।
योग्य पाए गए अभ्यर्थियों के प्रपत्रों में अर्जुन मुंडा — भारतीय जनता ,पार्टी,काली चरण मुंडा — भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, सावित्री देवी – बहुजन समाज पार्टी,बबीता कच्छप — भारत आदिवासी पार्टी,अर्पणा हंस — झारखंड पार्टी,बसंत कुमार लोंगा — निर्दलीय पास्टर संजय कुमार तिर्की – निर्दलीय है। वहीं प्रपत्र अयोग्य होने वाले प्रत्याशियों में सोमा मुंडा – अबुआ झारखंड पार्टी,जयपाल मुंडा – भागीदारी पार्टी (पी),समडोम गुड़िया – आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया,सामुएल पूर्ति — आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया,थॉमस डांग – पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक),प्यारा मुंडु – झारखंड पार्टी,काशी नाथ सांगा – लोकहित अधिकार पार्टी,सुबोध पुर्ती – निर्दलीय,अहलाद केरकेट्टा – निर्दलीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *