धोनी का क्रिकेट के बाद अब टेनिस में धमाल, JSCA का डबल्स खिताब पर कब्जा

रांची : क्रिकेट में पूरी दुनिया में डंका बजाने वाले
पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का जलवा टेनिस कोर्ट पर भी देखने को मिल रहा है। दरअसल, धोनी ने इस साल का झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) टेनिस चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। टूर्नामेंट में सुमीत कुमार बजाज के साथ जोड़ी बनाकर धोनी खेल रहे थे।
सुमित कुमार के साथ जोड़ी बनाकर महेंद्र सिंह धोनी ने फाइनल मैच में खनैया-रोहित की जोड़ी को हराकर झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन टेनिस चैंपियनशिप 2022 का डबल्स खिताब जीता।
पिछले दिनों खराब रोशनी के कारण खेल रोक दिया गया था। उस वक्त महेंद्र सिंह धोनी और सुमित कुमार बजाज की जोड़ी 6-2 से आगे चल रही थी। वहीं, खराब रोशनी के कारण बाकी बचे दो सेट का खेल आज पूरा किया गया।
गौरतलब है कि यह टूर्नामेंट रांची में कंट्री क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित किया गया था। यह पहली बार नहीं है जब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टेनिस कोर्ट पर अपना जलवा दिखाया है। इससे पहले भी पूर्व भारतीय कप्तान और सुमीत कुमार बजाज तीन टेनिस मैच जीत चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *