राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर कांग्रेस और राजद ने भाजपा पर बोला हमला,कहा-देश में आपातकाल जैसी स्थिति

रांची: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्य से सदस्यता रद्द होने पर कांग्रेस और राजद ने भाजपा पर हमला बोला है। पोडैयाहाट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि भाजपा पूरे देश में अमृतलाल मना रही है।

लेकिन आम जन इसे अपातकाल समझ रही है और आपातकाल में जिस तरह से लोकतंत्र की हत्या की जाती है,जन प्रतिनिधि की आवाज दबाई जाती है,उसी का यह एक उदहारण मात्र है। राहुल गांधी भाजपा के काले करतूतों की पोल खोल रहे थे। यह सब भाजपा को नागवार गुजरा और राहुल गांधी को एक षड्यंत्र के तहत फंसा दिया गया। किसानों और मजदूरों के हक के लिए राहुल गांधी लगातार आवाज उठा रहे थे। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को उनसे भय था। भाजपा लग रहा था की एक ही व्यक्ति है जो ईमानदारीपूर्वक जनता के साथ खड़ी है ।भाजपा ने एक साजिश के तहत राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करवाई है। देश की जनता सब देख रही है और आने वाले समय में जनता इसका माकूल जवाब देगी। कांग्रेस सदन से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेगी।
वहीं प्रदेश युवा राजद अध्यक्ष रंजन यादव और प्रवक्ता अनिता यादव ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या की गई है। कोई भी व्यक्ति या नेता यदि सच बोलने की हिम्मत करता है तो उसे दबा दिया जाता है। भाजपा विपक्षी एकता को देखना नहीं चाहती है। राजद लोकतंत्र की हत्या होने नहीं देगी। सदन के अंदर किस किस को भाजपा रोकेगी। विपक्ष सड़कों पर आंदोलन करेगा। हम लड़ेंगे और जीतेंगे भी।
वहीं कांग्रेस नेता आलोक दुबे ने कहा कि एक राजनीतिक षड़यंत्र के तहत राहुल गांधी को परेशान किया जा रहा है, लोकतंत्र को तार तार किया जा रहा है,देश के लोकतंत्र का आज काला दिन है।
कांग्रेस नेता ने कहा स्वयं प्रधानमंत्री,मंत्री गिरिराज सिंह और भाजपा के कई नेताओं ने राहुल गांधी को देशद्रोही,मीर जाफर कहा और एक नेता ने तो यहां तक कहा कि राहुल गांधी के पिता कौन हैं, सोनिया गांधी को लेकर कितने अपमान जनक शब्दों का प्रयोग किया गया यह किसी से छुपी हुई नहीं है लेकिन प्रधानमंत्री पर कोई कार्रवाई नहीं होती है।पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था जहां विरोध और विरोधियों को गद्दार कहने और समझने का भाव हो वहां लोकतंत्र समाप्त हो जाती है और तानाशाही का उदय होता है जो आज हो रहा है।
   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *