आखिर 80 सालों में बिहार विकसित क्यों नहीं हुआ,मुझे समाप्त करने वाले खुद समाप्त हो जायेंगे। मैं शेर का बेटा हूं :चिराग

अनूप कुमार सिंह,पटना:आजादी के 80 सालों बाद भी बिहार विकसित क्यों नहीं,मुझे समाप्त करने की साजिश रची जा रही है!वे लोग खुद समाप्त हो जाएंगे,उक्त बातें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कही,वे गुरुवार को मुजफ्फरपुर में लोजपा(रामविलास) द्वारा एमआईटी कॉलेज कैंपस में आयोजित नव संकल्प महासभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह वर्ष बिहार के लिए बेहद खास है। क्योंकि इस वर्ष बिहार विधान सभा का चुनाव होने वाला हैं।जो 5 सालों के लिए प्रदेश का भविष्य तय करेगा। इसलिए अगर कोई गलती से चूक हुई तो बिहारियों को पीछे धकेलने वालों के हाथ बिहार चला जाएगा।वहीं चिराग पासवान ने कहा कि इसलिए मैं चाहता हूं कि आप सबों के माध्यम से घर-घर तक बिहार फर्स्ट व बिहारी फर्स्ट पहुचाने की जिम्मेवारी तय हो।

श्री चिराग ने आगे कहा कि भारत के सभी प्रदेश एक साथ जब आजाद हुए तो आखिर क्या कारण है कि विहार दिल्ली व मुंबई की चमचमाती विकास के सामने धूमिल दिख रहा है।वहीं पिछड़ा राज्य बनकर रह गया है। हमारे बिहार से आज शिक्षा व रोजगार को लेकर पलायन हो रहा है। युवाओं व छात्रों को दूसरे प्रदेशों में जाना पड़ रहा है।आखिरकार क्या कारण है कि दिल्ली व मुंबई जैसे शहरों से बिहार में रोजगार के लिए कोई नहीं आता? बिहार के लोग दिल्ली में स्वास्थ्य के लिए कतार लगते हैं। बिहार व बिहारी फर्स्ट जो हमारे पार्टी का विजन है।इस बात में विश्वास रखती है कि दूसरे राज्यों से रोजगार के लिए लोग बिहार आए। श्री चिराग ने कहा कि आजादी के 80 वर्षों के बाद भी बिहार पिछड़ा है? इस बार बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जब दूसरे दालों के लोग आपसे वोट मांगने आए तो आप जरूर पूछिएगा कि आखिर इतना साल सरकार में रहने के बाद आपने 30 वर्षों में भी बिहार को विकसित क्यों नहीं किया ? आज भी मैं उनकी आंखों में देखता हूं जो 90 के दशक में बिहार से पलायन होकर दूसरे प्रदेशों में जाने को मजबूर हुए तो एक पीड़ा नजर आती है। मैं बिहारी हूं और चाहता हूं की हर बिहारी एक दिन गर्व से कहे कि मैं बिहारी हूं ।

चिराग ने आगे कहा कि मुझे समाप्त करने की साजिश किया गया मुझे परिवार से अलग किया गया। मुझे घर से निकाला गया व मुझे समाप्त करने की कोशिश की गई लेकिन चिराग पासवान न टूटने वाला है ना झुकने वाला है। जो लोग सोचते हैं कि इन सभी चीजों से चिराग पासवान डर जाएगा? तो उनसे कहना चाहता हूं कि ना तो मैं टूटने वाला हूं ना झुकने वाला हूं और डरता तो किसी से नहीं। क्योंकि मैं शेर का बेटा हूं ।

जो लोग एम -वाई की राजनीति करते हैं। जाति पाति में बांटते हैं उनके जवाब में मेरा भी माय समीकरण है एम का मतलब महिलाएं जो दुनिया की आधी आबादी हैं और वाई का मतलब युवा को  मिलाकर बिहार को विकसित बनाना है बिहार में 65 परसेंट युवा है।

बिहार और बिहारी की संस्कृति सबको मान सम्मान देने का है वही कांग्रेस और राजद जैसे दल हैं जिनके द्वारा प्रधानमंत्री की माता जी को गाली देने का काम किया गया है वैसे ही लोकसभा चुनाव के दौरान मेरी माता जी को भी गाली देने का काम किया गया जो इनका संस्कार है । इसलिए आप सबों से कहना चाहता हूं इस चुनाव में उन्हें चुनना है जो माता जानकी की भव्य मंदिर बनाने में लगे हुए हैं जिससे उन्हें जवाब मिल सके जिनके द्वारा मातृशक्ति को सिर्फ गाली देने का कार्य किया जा रहा है आपको बिहार के हर घर में चिराग पासवान के हाथों को मजबूत करना है । 

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ राजेश भट्ट ने बताया कि कार्यक्रम को मुख्य रूप से बिहार प्रदेश प्रभारी सह जमुई सांसद श्री अरुण भारती पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी वैशाली सांसद वीणा देवी समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी खगड़िया सांसद राजेश वर्मा विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्षों समेत दर्जनों नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *