जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम स्थल पर बगैर ईडी के इंट्री पर पाबंदी,प्रशासन ने जारी किया निर्देश

खूंटी: आगामी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस पर बिरसा कॉलेज स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आने वाले सभी आमंत्रित सदस्यों, मीडिया के प्रतिनिधियों एवं आगंतुकों के लिए प्रशासन द्वारा सामान्य निर्देश जारी किए गए हैं। इसके मुताबिक सभी आमंत्रित व्यक्तियों और आगंतुकों को अपने साथ सरकार द्वारा जारी वैध पहचान प्रमाण जैसे आधार कार्ड लेकर आना अनिवार्य होगा।
ये निम्नलिखित वस्तुएं अपने साथ न लायें-

  • कंधे पर बैग
  • कैरी बैग
  • महिलाओं के पर्स
  • बैनर/झंडे के साथ लंबी छड़ें या एकल
  • पानी की बोतलें
  • थर्मस फ्लास्क
  • लाइटर/माचिस
  • छाता
  • संगीत वाद्ययंत्र
  • मेटल की वस्तु या सामग्री
    पीएम मोदी का खूँटी एवं उलिहातू में हेलीकॉप्टर से आगमन एवं कार्यक्रम प्रस्तावित है। सभी ड्रोन संचालकों को तथा आम जनता को पुलिस अधीक्षक, खूंटी द्वारा सूचित किया गया है कि
    उक्त कार्यक्रम हेतु निम्न स्थलों पर हेलीपैड एवं कार्यक्रम हेतु पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है जिसका विवरण जी०आर० सहित अंकित किया गया है:-
  1. उलिहातू स्थित हेलीपैड (N-22° 58.92, E-85°28.393), (N-22° 58.922, E-85°28.358), (N-22° 58.884′, E- 85°28.242 ) एवं उलिहातू कार्यक्रम स्थल (N- 22° 58’27”, E- 85° 29′ 26″ ) 2. अनिगड़ा स्थित हेलीपैड (N-23° 1.805, E-85°17.376), (N-23°01.809, E-85°17.337), (N-23°1.824, E- 85°11.307″) एवं बिरसा स्टेडियम कार्यक्रम स्थल (N-23°03’59.80″, E-85°17′ 11.80″) सुरक्षा के मद्देजनर उक्त स्थानों का व्यवस्था को सुदृढ किया जाना आवश्यक है।

ड्रोन नियम, 2021 के नियम 22, 24 एवं 26 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उलिहातू स्थित हेलीपैड (N-22° 58.92, E- 85°28.393), (N-22° 58.922, E- 85°28.358), (N-22° 58.884′, E- 85°28.242) एवं कार्यक्रम स्थल (N-22° 58’27”, E- 85° 29′ 26″) से 02 कि०मी० एवं अनिगड़ा स्थित हेलीपैड (N-23° 1.805, E- 85°17.376), (N-23° 01.809, E-85°17.337′ ), (N-23° 1.824, E-85°11.307″) एवं बिरसा स्टेडियम कार्यक्रम स्थल (N-23°03’59.80″, E- 85°17′ 11.80″) से 03 कि०मी० की परिधि के क्षेत्र को दिनांक – 14.11.2023 से 15.11.2023 तक अस्थायी रूप से “रेड जोन’ घोषित किया गया है। कोई भी व्यक्ति, सक्षम पदाधिकारी के पूर्व अनुमति के बिना रेड जोन में ड्रोन का प्रचालन नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *