उलिहतू पहुंचे अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह,भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

खूंटी: स्वास्थ्य, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड सरकार के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह जिला भ्रमण के क्रम में शनिवार को खूंटी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पेस्टोलाॅजी चिल्ड्रेन एडुकेशनल सोसाईटी रांची, कुजला, मातृ शिशु अस्पताल, खूंटी, एसजीवीएस हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर अनिगड़ा, खूंटी का दौरा कर स्वास्थ्य संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही आवश्यक सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान अपर मुख्य सचिव ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के पैतृक गांव उलीहातु, अड़की पहुंचकर बिरसा ओड़ा में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपायुक्त, श्री शशि रंजन, उप विकास आयुक्त श्री नीतीश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
अपर मुख्य सचिव ने पेस्टोलाॅजी चिल्ड्रेन एडुकेशनल सोसाईटी रांची, कुजला पहुंचकर छात्राओं से बात कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। उन्होंने देश के महापुरुषों का उद्धहरण प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को देश का आर्दश नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने झारखंड विद्यालय स्वास्थ्य अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि इसके तहत सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के बच्चे-बच्चियों के स्वास्थ्य की त्रिस्तरीय जांच की जाने है ताकि वे सभी भविष्य में देश के स्वस्थ्य एवं आर्दश नागरिक बन सकें।
अपर मुख्य सचिव ने मातृ शिशु अस्पताल, खूंटी के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर मरीजों के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।* उन्होंने मातृ शिशु अस्पताल परिसर में 50 बेड वाले बने प्री-फैब अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। अपर मुख्य सचिव ने 100 बेड वाले निर्माणाधीन अस्पताल का भी अवलोकन किया।

अपर मुख्य सचिव ने एसजीवीएस हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर अनिगड़ा, खूंटी का दौरा कर वहां मौजूद चिकित्सा सुविधा का जायजा लिया। मौके पर उन्होंने मोतियाबिंद के मरीजों के मध्य वस्त्र का वितरण किया।

अपर मुख्य सचिव श्री अरुण कुमार सिंह उलीहातु, अड़की पहुंचकर बिरसा ओड़ा में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात् उन्होंने उलीहातु में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों का आवश्यक दिशा- निर्देश दिया।
आवश्यक उपकरणों व संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में कार्य कर रहे चिकित्सकों/स्वास्थ्य कर्मियों की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में पेयजलापूर्ति, शौचालय, बिजली की आपूर्ति व अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया।
साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि अस्पताल में स्वास्थ्य उपकरणों का पूरा उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए। साथ ही व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उचित स्वास्थ्य सुविधा के साथ-साथ अस्पताल प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *