पंचायत सचिव को रिश्वत लेते एसीबी टीम ने धर दबोचा। कारवाई हुआ आरम्भ
संवाददाता:सेन्हा-लोहरदगा: मनरेगा योजना के तहत मिश्रित बागवानी कार्य में पंचायत सचिव द्वारा रिश्वत का मांग किया गया था। जिसकी शिकायत एसीबी टीम को मिलते ही शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय पहुंच पंचायत सचिव को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा और कुछ दस्तावेज भी जब्त कर आरोपी को रांची एसीबी कार्यालय रांची ले गया। उक्त मामला लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के डांडू पंचायत से जुड़ा हुआ है। गौरतलब हो कि पंचायत सचिव द्वारा बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत हो रहे आम बागवानी का कार्य मे मस्टर रॉल में हस्ताक्षर करने के एवज में 15000 की मांग किया गया था। जिसकी लिखित शिकायत कृष्णा उराँव ने एसीबी टीम से किया गया था। शिकायत मिलने के पश्चात एसीबी टीम द्वारा शुक्रवार को कारवाई करते हुए पंचायत सचिव सुरेंद्र गुप्ता को पैसा के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर राँची ले जाया गया। बताया जाता है कि पंचायत सचिव सुरेंद्र गुप्ता का पूर्व से रिश्वत लेने का आदत बना हुआ था। और धीरे धीरे बड़ी रकम का मांग होने लगा। जिससे तांग आकर एसीबी से शिकायत कर न्याय का गुहार लगया गया। पंचायत सचिव के गिरफ्तारी के बाद प्रखंड कार्यालय में सन्नाटा पसर गया। वहीं इस कारवाई के बाद अच्छी पहल बताते हुए चर्चा करते नही थक रहें है। साथ ही कहना है कि सभी योजना में इसी तरह की कारवाई की आवश्यकता है और संबंधित पदाधिकारी एवं अन्य कर्मियों के साथ भी एसीबी कारवाई की चर्चा हो रही है।



