आफतः गैस सिलेंडर हुआ लीक, लगी आग, सात लोग झुलसे, चार की हालत नाजुक

सीवानः बिहार के सीवान में गैस सिलेंडर लीक होने से घर में आग लग गई, जिसमें सात लोग झुलस गए। जिसमें चार की हालत नाजुक बनी हुई है। इन्हें पटना रेफर कर दिया गया है। घटना गुठनी थाना क्षेत्र के बलुआ गांव की है। जहां गैस सिलेंडर लीक होने से हरे राम यादव के घर में आग लग गई। यह घटना उस समय हुई. जब पूरा परिवार खाना खाकर सो गया था। जानकारी के अनुसार रात के लगभग एक बजे गैस लीक की महक आने लगी। तभी घर की दो महिलाओं ने जाकर किचन का दरवाजा खोला। किचन का दरवाजा खोलते ही आग लग गई। आग की लपटें कुछ ही क्षण में इतनी तेज हो गई कि बगल के कमरे को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें सोए सभी सात लोग बुरी तरह से झुलस गए। घायलों में घायलों में अर्शी, हरे राम यादव, साधना देवी, हर्ष यादव, शालू देवी, राजन और शुभम यादव शामिल हैं। तीन लोगों का ईलाज सीवान के सदर अस्पताल में चल रहा है। बाकी चार लोगों को पटना रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *