बिरसा कॉलेज में अमर शहीद गया मुंडा स्वतंत्रता संग्राम में योगदान विषयक संगोष्ठी का आयोजन
                       

खूंटी :कल्याण विभाग द्वारा आज बिरसा कॉलेज में बिरसा कॉलेज में अमर शहीद गया मुंडा स्वतंत्रता संग्राम में योगदान विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान परियोजना निदेशक, ITDA, श्री संजय भगत, प्राचार्य, बिरसा कॉलेज व अन्य द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

मौके पर परियोजना निदेशक, ITDA ने गया मुंडा जी के योगदानों के संबंध में छात्र – छात्राओं के बीच अहम जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ झारखंड क्षेत्र में उलगुलान का बिगुल फूंकनेवाले अमर शहीद बिरसा मुंडा के एक मुख्य सहयोगी थे- शहीद गया मुंडा। इनके पूरे परिवार को आजादी की लड़ाई में कुर्बानी के लिए आज भी खूंटी जिला क्षेत्र में याद किया जाता है। गया मुंडा के सहयोगी उन्हें सरदार गया के नाम से पुकारते थे।
शहीद गया मंडा के शहादत दिवस 06 जनवरी के अवसर पर उनकी जन्मस्थली खूंटी जिला अंतर्गत मुरहू प्रखंड के ग्राम एटकेडीह, कुदा में प्रत्येक वर्ष शहीद मेला का आयोजन किया जाता है। वर्ष 2019 में जिला प्रशासन द्वारा अमर शहीद गया मुंडा की पुण्यतिथि के मौके पर उनकी आदमकद प्रतिमा एटकेडीह ग्राम में स्थापित की गई।
इसके बाद अंग्रेजी सरकार द्वारा गया मुंडा और उनके एक पुत्र सांडे मुंडा को फांसी की सजा दी गई थी। गया मुंडा के द्वितीय पुत्र जयमसीह को आजीवन देश निर्वासन की सजा हुई थी। अंग्रेजी हुकूमत ने उनकी पत्नी को दो साल, तीनों पुत्रियों  एवं पुत्र बधुओं को तीन-तीन महीने जेल की सुनाई थी।
एक अंगे्रजी सिपाही द्वारा दागी गई बंदूक की एक गोली से गया मुंडा गंभीर रुप से जख्मी हो गये तथापि उन्होंने अपनी तलवार  के वार से एक अंग्रेजी आफिसर को जख्मी किया। उनकी पत्नी मांकी मुंडा ने अंग्रेजों पर जमकर लाठियां बरसाईं। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी कुल्हाड़ी सहित अन्य पारंपरिक हथियारों से अंग्रेजों पर हमला किया। पर, अंततः गया मुंडा व उनके परिवार के सभी सदस्य अंग्रेजी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिये गये।

इस दौरान आजादी की लड़ाई में अहम योगदान निभाने वाले अमर शहीदों को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक होने की बात कही गई। मौके पर प्राचार्य, बिरसा कॉलेज ने बताया कि हमारी संस्कृति और सभ्यता के साथ – साथ हमारे अमर शहीदों के योगदानों का स्मरण जरूरी है। वर्तमान में विद्यार्थियों को इस संबंध में आवश्यक रूप से जानकारी उपलब्ध कराने हेतु ऐसे आयोजन किया जाना सफल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *