सीनी में निकला एक 5 फ़ीट लंबा बैंडिट कैरेट, लोगों में मचा हड़कंप

सरायकेला: सरायकेला के सीनी में बीते मंगलवार की देर रात एक तकरीबन 5 फीट लंबा जहरीला बैंडिट करैत सांप निकला। जहां बेंडेड करैत का नाम सुनते ही क्षेत्र के लोगों में कुछ देर तक अफरा-तफरी मची रही। और हड़कंप सा छाया रहा। जिसके बाद कुछ लोगों द्वारा इसकी सूचना स्नेक कैचर राजा बारीक को दी गई। सूचना मिलते ही राजा तत्काल सांप निकले हुए जगह पर पहुंचे। और काफी मशक्कत के बाद जहरीले बैंडेड करैत सांप को रेस्क्यू किया। राजा बारीक ने बताया कि यह सांप काफी जहरीला होता है। इस सांप के काटने से अगर उस व्यक्ति का 40 मिनट के अंदर सही इलाज नहीं हुआ तो उसकी जान जाना निश्चित है। काफी मशक्कत के बाद अथक प्रयास से राजा ने रेस्क्यू कर सांप को एक डब्बा में भरकर अपने साथ ले आये। जिसके बाद बुधवार की सुबह राजा ने सांप को सुरक्षित ले जाकर समित के सिलपिंगदा जंगल में छोड़ दिये। लोगों ने राजा की सराहना करते हुए बताया कि यदि राजा सही वक्त पर पहुंचकर सांप को नहीं पकड़ते तो बड़ी घटना भी घटने की संभावना बनी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *