TRENDING NOW

मोरहाबादी मैदान, रांची में आयोजित जियासोवा दिवाली मेले में खूंटी जिले के तीन स्टॉल आकर्षण का केंद्र

खूँटी : रांची के मोरहाबादी मैदान में 29 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक आयोजित जियासोवा दिवाली मेले में खूँटी जिले के स्थानीय उत्पादों को विशेष पहचान मिल रही है। जिला प्रशासन के सहयोग से JSLPS की दीदियों द्वारा मेले में तीन स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों का संचालन स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं एवं FPO सरजोम्बा एग्री प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, खूँटी द्वारा किया जा रहा है।

मेले में खूँटी जिले के उत्पादों के लिए FZ-12 पर कटहल प्रोसेसिंग यूनिट, A-29 पर Adiva ज्वेलरी तथा E-15 स्टॉल पर हैंडलूम के स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित एवं 100 प्रतिशत प्राकृतिक उत्पाद उपलब्ध हैं।

मेले में आने वाले लोग खूँटी जिले के इन स्थानीय एवं हस्तनिर्मित उत्पादों में विशेष रुचि दिखा रहे हैं और उत्पादों को पसंद कर रहे हैं। इस पहल से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार एवं बिक्री के लिए बेहतर मंच मिल रहा है। साथ ही, उन्हें स्वरोजगार, आयवृद्धि एवं उद्यमिता के नए अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं।

जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना तथा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *