ग्रामीण विकास में बैंकों की भूमिका पर संसदीय समिति की बैठक शुरू,झारखण्ड से राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ शामिल

रांची : ग्रामीण विकास और पंचायती राज संबंधी लोकसभा की स्थायी समिति की बैठक गुरुवार को नई दिल्ली में चल रही है। बैठक सुबह 11 बजे संसदीय सौध विस्तार के प्रथम तल स्थित समिति कक्ष संख्या-2 में शुरू हुई।
बैठक में ‘ग्रामीण विकास में बैंकों की भूमिका’ विषय पर चर्चा होगी। इस दौरान ग्रामीण विकास मंत्रालय के ग्रामीण विकास विभाग, वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग और भारतीय स्टेट बैंक के प्रतिनिधि समिति के सदस्यों को संबंधित विषय पर संक्षिप्त जानकारी देंगे।
यह बैठक वर्ष 2026-27 के लिए गठित ग्रामीण विकास और पंचायती राज संबंधी स्थायी समिति के कार्यक्रम के तहत आयोजित की जा रही है। लोकसभा सचिवालय ने समिति के सभापति और सभी सदस्यों से बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। झारखंड से राज्यसभा सांसद सह झामुमु के केंद्रीय उपाध्यक्ष बैद्यनाथ राम में बैठक में शामिल हैं।
बैठक से संबंधित कार्यसूची और अन्य दस्तावेज लोकसभा सदस्यों के ई-पोर्टल पर उपलब्ध कराए जाएंगे, जबकि राज्यसभा के सदस्यों को ये दस्तावेज ई-मेल के माध्यम से भेजे जाएंगे।
लोकसभा सचिवालय के निदेशक वी. के. शैलोन की ओर से 13 अक्टूबर 2026 को जारी इस सूचना में बैठक की तिथि, समय, स्थान और कार्यसूची की जानकारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *