डीसी मो० जावेद हुसैन ने प्रगतिशील किसानों के बीच कृषि यंत्रों का किया वितरण

खूंटी: उपायुक्त मो० जावेद हुसैन द्वारा भूमि संरक्षण विभाग अंतर्गत अनुदान आधारित कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत जिले के प्रगतिशील किसानों के बीच विभिन्न कृषि यंत्रों का वितरण किया गया। इस दौरान लाभुक किसानों को पावर वीडर, राइस हॉलर विद पॉलिशर, फ्लोर मिल एवं एचडीपीई पाइप उपलब्ध कराए गए। कुछ प्रगतिशील किसानों एवं जेएसएलपीएस महिला समूह की दीदियों के बीच अनुदान पर ट्रैक्टर एवं मिनी ट्रैक्टर का भी वितरण किया गया।
वहीं, केंद्र प्रायोजित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (PM-RKVY) के अंतर्गत SMAM उपयोजना के तहत कृषि उपकरण बैंक की स्थापना हेतु व्यक्तिगत कृषकों को अनुदान पर रोटावेटर का लाभ प्रदान किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने लाभुक किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कृषि यंत्रों का उपयोग खेती-किसानी को अधिक सुविधाजनक एवं उत्पादक बनाने में सहायक होगा। कृषि यांत्रिकीकरण से किसानों के श्रम एवं समय की बचत के साथ कृषि कार्यों की दक्षता बढ़ाने में मदद मिलेगी।
मौके पर भूमि संरक्षण पदाधिकारी, परियोजना निदेशक, आत्मा सहित काफी संख्या में लाभुक किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *