उपायुक्त मो० जावेद हुसैन ने ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं जिला परिषद की योजनाओं की समीक्षा कर दिए निर्देश

खूंटी : समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मो० जावेद हुसैन की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं जिला परिषद अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई.
बैठक में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने मनरेगा के तहत मानव दिवस सृजन, पूर्ण एवं लंबित योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी प्रखंडों में लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने तथा योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही शत-प्रतिशत ई-केवाईसी (e-KYC) कार्य पूर्ण करने, एरिया ऑफिसर मॉनिटरिंग ऐप पर नियमित रिपोर्टिंग करने एवं सामग्री मद के भुगतान को नियमित रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिन लाभुकों को किस्त की राशि उपलब्ध करा दी गई है, उनके निर्माणाधीन एवं लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण कराया जाए। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को पंचायत स्तर पर पंचायत सचिव एवं संबंधित कर्मियों के साथ नियमित समीक्षा बैठक आयोजित कर प्रगति की निगरानी करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही अबुआ आवास योजना एवं अंबेडकर आवास योजना के लंबित आवासों को भी शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
पंचायती राज विभाग की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने टाइड एवं अनटाइड फंड के प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध उपयोग पर विशेष बल दिया। उन्होंने PAI के विभिन्न इंडिकेटर पर पंचायत में विकास कार्यों को करने के निर्देश दिए।
जिला परिषद अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
बैठक में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार प्रकाश, सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *