पटना के गायघाट पर क्रेन हुआ* दुर्घटनाग्रस्त,सिविल डिफेंस ने बचाया महिला व मासूम बच्चे की जान

पटना सिटी। राजधानी पटना व पटना सिटी में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन को लेकर गुरुवार को गायघाट पर सिंगला कंपनी का एक क्रेन अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दौरान घाट पर तैनात सिविल डिफेंस के चौकस व सजग वार्डन एवं वॉलिंटियरों ने पांच महिलाओं व एक मासूम बच्चे की जान बचाई। इसका नेतृत्व सिविल डिफेंस के ऑफिसर कमांडिंग सह चीफ वार्डेन विजय कुमार सिंह उर्फ श्यामनाथ सिंह ने किया। गौरतलब हो कि दुर्घटना की
शिकार होने से बची महिला गुड़िया देवी व उसकी साथी महिलाएं पटना जिले के गौरीचक थाना के अवस्थीचक गांव की रहने वाली बताई जाती है। सिविल डिफेंस के वार्डन व वॉलिंटियर अगर मुस्तैद नहीं होते तो गुड़िया देवी का 4 वर्ष का बच्चा शिवांशु उर्फ राजकुमार क्रेन के डंपर से कुचलकर मौत का शिकार हो जाता है।
गुड़िया ने सिविल डिफेंस के वार्डन व वालंटियर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें दिल से आशीर्वाद दिया।
पटना के जिलाधिकारी सह सिविल डिफेंस के नियंत्रक कुंदन कुमार के निर्देश पर सिविल डिफेंस के वार्डन व वॉलिंटियरों को आपदा प्रबंधन ,भीड़ नियंत्रण एवं निगरानी के लिए तैनात किया गया था। घाट के बगल में स्थित भद्र घाट पर भी सिविल डिफेंस के जवान लगाए गए थे। इन जवानों ने गायघाट व भद्रघाट में सैकड़ो प्रतिमाओं का विसर्जन शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में कराया गया। सिविल डिफेंस ने इस दौरान भीड़ नियंत्रण, आपदा प्रबंधन व शांति व्यवस्था बनाए रखने में जिला व पुलिस प्रशासन को सक्रिय सहयोग दिया।वहीं
महिला एवं बच्चों के जान बचाने के कार्य में श्री श्याम के अलावा डिप्टी ग्रुप लीडर कुंदन कुमार, राहुल रंजन, मुस्कान कुमारी, रोहन रंजन, अजितेश कुमार सिंहा, सीनियर वार्डन अरुण कुमार, ज्ञानती कुमारी, सिया शरण कुमार व अमन कुमार इत्यादि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *