वियतनाम में योग शिक्षक राजा कुमार के आकस्मिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने जताया शोक
रांची: कैलाश नगर निवासी एवं योग शिक्षक राजा कुमार के वियतनाम में हुए आकस्मिक निधन पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने उनके शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
श्री कमलेश ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने रांची के उपायुक्त से दूरभाष पर बातचीत कर दिवंगत राजा कुमार के परिवार को सरकारी स्तर पर आवश्यक सहायता एवं सहयोग उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सतीश पॉल मुंजनी, प्रदेश महासचिव रियाजुल अंसारी, रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष कुमार राजा, आशुतोष कुमार पाठक सुजीत सिंह अजय जैन अजय सिंह कृष्ण वर्मा सहित कांग्रेस के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।


