फादर बेनी एक्का को अपराधियों ने मारी गोली, रांची के पल्स अस्पताल में भर्ती

खूंटी जिले से बुधवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात अपराधियों ने संत मिखाइल स्कूल के प्रिंसिपल और फादर बेनी एक्का को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है।
बताया जा रहा है कि अपराधी सीधे स्कूल के स्टाफ रूम में घुसे और फादर बेनी एक्का को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली लगने के बाद उन्हें इलाज के लिए रांची के पल्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल गोली चलाने वाले अपराधियों की पहचान और घटना के पीछे की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ घटनास्थल की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *