रांची में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या का खुलासा, मोबाइल के सुराग से आरोपी तक पहुंची पुलिस
रांची : 17 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने 23 वर्षीय भागवत महतो उर्फ भगवान दास महतो को गिरफ्तार किया है। जांच में सिल्ली DSP मनीषचंद्र लाल, मुरी OP प्रभारी विकास कुमार पासवान, सिल्ली थाना प्रभारी नवीन कुमार, मणिभूषण पासवान, रामदेव कुमार यादव और तकनीकी शाखा के पुलिसकर्मी शामिल रहे। घटनास्थल की जांच के लिए स्निफर डॉग टीम और FSL की मोबाइल वैन टीम की भी मदद ली गई।


