जेपीएससी मुद्दे पर बोले मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, कहा युवाओं के साथ है राज्य सरकार, निर्णय जल्द सामने आएगा

रांची:झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मोराबादी स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर उन्होंने गुरुजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्षपूर्ण जीवन और झारखंड राज्य के निर्माण तथा आदिवासी मूलवासी समाज के अधिकारों के लिए किए गए योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिशोम गुरु उनके लिए केवल पिता ही नहीं, बल्कि पूरे देश और समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक थे।

उनके व्यक्तित्व और कृतित्व का जितना भी वर्णन किया जाए, वह कम होगा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और आवश्यक कदम पहले ही उठाए जा चुके हैं।

अभ्यर्थियों द्वारा उठाए गए सवालों और उनकी जिज्ञासाओं पर सरकार लगातार विचार कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उचित समय पर सरकार की ओर से ऐसे निर्णय सामने आएंगे, जिससे विद्यार्थियों की आशंकाओं का समाधान होगा और उनमें विश्वास कायम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *