झारखंड बंद का कई जिलों में असर, मांगों को लेकर आंदोलनकारियों का प्रदर्शन

राॅंची: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को झारखंड बंद का असर राज्य के कई जिलों में देखने को मिल रहा है। बोकारो, पलामू, गुमला समेत अन्य जिलों में झारखंड आंदोलनकारी, किसान और मजदूर अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलनकारी विस्थापन की समस्याओं और कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर भी सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।

आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों में विस्थापितों को उचित मुआवजा, रोजगार और पुनर्वास की व्यवस्था, विस्थापन आयोग का गठन तथा झारखंड आंदोलनकारियों को समान पेंशन देने की मांग शामिल है। इसके अलावा आंदोलनकारियों के बेटे-बेटियों को सरकारी नौकरी में सीधी नियुक्ति देने की भी मांग की जा रही है।
किसानों से जुड़ी मांगों में 60 वर्ष से अधिक उम्र के किसानों को प्रतिमाह 10 हजार रुपये पेंशन देने और किसानों की कर्जमाफी शामिल है। आंदोलनकारियों का कहना है कि इन मांगों को लंबे समय से उठाया जा रहा है, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण बंद का आह्वान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *