धनबाद में CO से 1 करोड़ की रंगदारी की मांग, रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

धनबाद : धनबाद अंचल के अंचलाधिकारी (CO) रामप्रवेश कुमार से व्हाट्सऐप मैसेज के जरिए 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। रंगदारी की रकम नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले को लेकर CO ने धनबाद थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार, 14 सितंबर की शाम करीब 7:11 बजे एक मोबाइल नंबर से उनके मोबाइल पर व्हाट्सऐप और मैसेज के जरिए धमकी भेजी गई। संदेश भेजने वाले ने एक करोड़ रुपये की मांग करते हुए रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।

बताया गया है कि धमकी देने वाले व्यक्ति ने रकम जमा करने के लिए SBI की राजगंज शाखा के एक बैंक खाते का नंबर भी मैसेज के जरिए भेजा। CO ने पुलिस को दिए आवेदन में धमकी देने वाले संदिग्ध व्यक्ति की पहचान राजू के रूप में बताए जाने की बात कही है। साथ ही पुलिस को भेजे गए संदेशों की प्रति भी उपलब्ध कराई गई है।

मामले की शिकायत मिलने के बाद धनबाद थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस धमकी देने वाले मोबाइल नंबर और बताए गए बैंक खाते की जानकारी जुटा रही है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *