सपनों के घर को आकर्षक बनाने के लिए जगदंबा हार्डवेयर में बिड़ला ओपस पेंट की पूरी रेंज
रांची : सपनों के घर को आकर्षक और खूबसूरत बनाने के लिए अब ग्राहकों को पेंट और निर्माण सामग्री के लिए अलग-अलग जगह जाने की जरूरत नहीं होगी। रातू रोड स्थित जगदंबा हार्डवेयर में बिड़ला ओपस पेंट की पूरी रेंज उपलब्ध कराई गई है। गुरुवार को नए पेंट गैलरी का शुभारंभ बिड़ला ओपस पेंट के कंट्री हेड आशीष जाजो और प्रबंधक शिव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। यह रांची में बिड़ला ओपस का पहला शो रूम बताया गया है। शुभारंभ के साथ ही ग्राहकों की अच्छी भीड़ देखने को मिली।
जगदंबा हार्डवेयर के प्रबंधक शिव अग्रवाल ने बताया कि प्रतिष्ठान पिछले करीब 30 वर्षों से ग्राहकों को अपनी सेवाएं दे रहा है। यहां पहले से तीन प्रतिष्ठान संचालित हैं। अब बिड़ला ओपस पेंट गैलरी को भी इसमें शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि जगदंबा हार्डवेयर बिड़ला ओपस का फ्रेंचाइजी डीलर है और यहां कंपनी के पेंट की पूरी रेंज उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए कई विशेष ऑफर भी दिए जा रहे हैं। पेंट के खराब होने की स्थिति में निर्धारित शर्तों के तहत 10 वर्ष तक बीमा क्लेम की सुविधा उपलब्ध है। क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 7.5 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। वहीं, एकमुश्त भुगतान करने में असमर्थ ग्राहकों के लिए ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा 20 लीटर पेंट की खरीद पर 2 लीटर अतिरिक्त पेंट देने की योजना भी है।
विजय अग्रवाल ने बताया कि कंपनी की ओर से 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है, जबकि जगदंबा हार्डवेयर की ओर से अतिरिक्त 7.5 प्रतिशत छूट का लाभ ग्राहकों को दिया जा रहा है। रेयांश अग्रवाल ने बताया कि बिड़ला ओपस की सभी प्रमुख रेंज यहां उपलब्ध हैं।
जगदंबा हार्डवेयर प्रबंधन के अनुसार, घर बनाने से लेकर उसकी फिनिशिंग तक आवश्यक विभिन्न सामग्रियों की उपलब्धता के कारण प्रतिष्ठान ग्राहकों को एक ही जगह पर खरीदारी की सुविधा उपलब्ध करा रहा है।


