परिवार संग मांदर की थाप पर थिरके विधायक राजेश कच्छप, संस्कृति और परंपरा से जुड़े रहने का दिया संदेश

रांची: करम पर्व के पावन अवसर पर खिजरी विधायक सह कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप ने अपने परिवार के साथ मांदर की थाप पर नाचते-गाते करम पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से पर्व की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि झारखंड की संस्कृति, परंपरा और प्रकृति से जुड़ाव ही हमारी विशिष्ट पहचान है। करम पर्व हमें प्रकृति के प्रति सम्मान और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के दौर में भी हमें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक रीति-रिवाजों को संरक्षित रखने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि परिवार और समाज के साथ मिलकर पर्व मनाने से नई पीढ़ी भी अपनी संस्कृति और परंपराओं को करीब से समझती है। सभी को अपनी सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए।
विधायक ने समस्त झारखंडवासियों को करम पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने करम देव से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *