सिंह मोड़ में खुला फर्स्टक्राई का एक्सक्लूसिव शोरूम, समाजसेवी रामकृष्ण नायक ने किया उद्घाटन

रांची : राजधानी रांची के सिंह मोड़ क्षेत्र में मंगलवार को बच्चों के उत्पादों के लिए फर्स्टक्राई के एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ हुआ। शोरूम का उद्घाटन समाजसेवी एवं शोरूम प्रबंधक प्रमोद नायक के मामा रामकृष्ण नायक ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने प्रमोद नायक को नए प्रतिष्ठान की शुरुआत के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर सफलता का आशीर्वाद दिया।
उद्घाटन समारोह में प्रमोद नायक के परम मित्र रमेश सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने अपने मित्र को नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं और सफलता की कामना की।
इस अवसर पर शोरूम के प्रबंधक प्रमोद नायक ने बताया कि सिंह मोड़ और आसपास के क्षेत्र में फर्स्टक्राई का एक्सक्लूसिव शोरूम नहीं होने के कारण ग्राहकों को बच्चों के कपड़े और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी के लिए दूसरे क्षेत्रों का रुख करना पड़ता था। कई ग्राहक ऑनलाइन खरीदारी पर निर्भर थे। इसी जरूरत को देखते हुए सिंह मोड़ में शोरूम की शुरुआत की गई है।
उन्होंने बताया कि शोरूम में नवजात शिशुओं से लेकर सात वर्ष तक के बच्चों के लिए आकर्षक परिधान, खिलौने और अन्य उपयोगी उत्पाद उपलब्ध हैं। ग्राहकों की सुविधा के लिए शोरूम से ऑनलाइन खरीदारी की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि एक ही स्थान पर बच्चों से जुड़े विभिन्न उत्पाद उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है, ताकि क्षेत्र के लोगों को खरीदारी के लिए दूर नहीं जाना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *