तोरपा में महिला कृषि सहकारी समिति की वार्षिक आम सभा
खूंटी : तोरपा में महिला कृषि बागवानी स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के तत्वावधान में वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद #अध्यक्ष मसीह गुड़िया #मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस मौके पर जिप अध्यक्ष मसीह गुड़िया ने कहा कि गांव और समाज को आर्थिक रूप से सशक्त किए बिना विकसित भारत की परिकल्पना पूरी नहीं हो सकती। उन्होंने महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मजबूत करने और खुशहाल समाज के निर्माण पर जोर दिया।
महिला समूहों की ओर से मड़ुवा, हल्दी, जैविक खाद और विभिन्न पौधों की नर्सरी सहित कई उत्पादों के स्टॉल लगाए गए। जिप अध्यक्ष ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण कर महिलाओं के कार्यों की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में उपप्रमुख संतोष कर, जिप सदस्य सोशांति कोनगाड़ी, मुखिया शिशिर तोपनो, स्वाति कुमारी, रवि कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में महिला समूह की सदस्य मौजूद रहीं।


